जिला बार एसोसिएशन दरभंगा में बिहार राज्य बार काउंसिल चूनाव की सरगर्मी काफी बढ गई है
।मंगलवार को स्टेट बार काउंसिल के निवर्तमान सदस्य प्रेम कुमार झा ने दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में मौजूद अधिवक्ताओं से प्रथम वरीयता मत देने की याचना किया। मत याचना के दौरान प्रत्याशी श्री झा ने वकीलों से मतदान की पद्धति की चर्चा करते हूए बताया कि वरीयता का मत के संबंध में शब्द या अंकों का प्रयोग वैध है।बताते चलें कि श्री झा 2003 से लगातार बिहार राज्य बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होते रहें हैं।