नगर क्षेत्र बिरौल के अफजला खेबा में बिजली ट्रांसफार्मर में आई खराबी, उपभोक्ता 29 नबंवर को बिजली सेवा से रहेंगे बंचित

बिरौल/दरभंगा

नगर क्षेत्र बिरौल अफजला खेबा के बिजली ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी हो जाने से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। उपभोक्ताओं की ओर से की गई शिकायत को बिजली विभाग ने संज्ञान में लिया है। अनुमंडल पावर सव स्टेशन के कनीय अभियंता नगर सौरव कुमार ने बताया कि अफजला खेबा में बिजली सप्लाई में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसकी जांच स्थानीय स्तर कर उसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका। जेई ने बताया कि उक्त बिजली ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए वरीय अधिकारी से वार्ता हो गई है। जेई ने बताया कि आगामी बुधवार को उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इस दरमियान नगर क्षेत्र अफजला खेबा टोला के उपभोक्ताओं का एक दिन यानी 29 नबंवर बुधवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगा। जिसका सूचना विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को दे दी गई है।