दरभंगा दौरे पर आयें मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स का निर्माण शोभन मे ही होगा ,लोंगों की जगी उम्मीद।
दरभंगा दौरे पर आयें मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स का निर्माण शोभन मे ही होगा ,लोंगों की जगी उम्मीद।
दरभंगा दौरे पर आयें मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स का निर्माण शोभन मे ही होगा ,लोंगों की जगी उम्मीद।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा मे एम्स निर्माण को उम्मीद की एक बार फिर से जगी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों द्वारा एम्स को लेकर पूछे गये सवाल मे जो जवाब दिया हैं उससे लगता हैं कि एम्स निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दरभंगा दौरे के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल मे उन्होंने जवाब दिया कि केन्द्र सरकार अब इस बात को लेकर तैयार हो गई हैं कि शोभन स्थित जमीन को सड़क के बराबर भरकर राज्य सरकार अगर दे तो एम्स का निर्माण केन्द्र सरकार कराएगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय पटना को एम्स जेसा अस्पताल मिला वहीं दूसरा एम्स बिहार मे कहीं होगा तो वह स्थान दरभंगा का हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शोभन मे मट्टी भराकर केन्द्र सरकार को सौंपेगी इसके लिये सरकार ने अपना काम करना शुरू कर दिया हैं।
उन्होंने कहा कि शोभन एम्स के लिये प्रस्तावित जगह हैं। यहां एम्स बनने से पूरे क्षेत्र का विकास होगा यही नहीं इस शहर का क्षेत्रफल भी बढ़ेगा और पूरे शहर का विकास भी होगा। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि दरभंगा मे एम्स बनाने को लेकर चिंतित हैं और इसके निदान निकालने मे भरसक प्रयास कर रही हैं।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,लघु सिंचाई मंत्री संजय झा समेत कई राज्य सरकार के मंत्री उनके साथ थे।
राम नाम के धूंन से गूंज रहा हैं हाउसिंग बोर्ड कालोनी ,दिन के दो बजे उद्घाटन कर आईपीएस बिकास वैभव देंगे मूर्त रूप।
रामकथा जैसे आयोजन से समाज मे होता हैं चारित्रिक विकास के साथ साथ सामाजिक बदलाव :आईजी विकास वैभव , रामचरित मानस एक ग्रंथ ही नहीं ,आर्यावर्त की धर्म संस्कृति को प्रकट करने वाला विशिष्ट पुराण भी :दीदी दिव्यांशी।