रामकथा जैसे आयोजन से समाज मे होता हैं चारित्रिक विकास के साथ साथ सामाजिक बदलाव :आईजी विकास वैभव

रामचरित मानस एक ग्रंथ ही नहीं ,आर्यावर्त की धर्म संस्कृति को प्रकट करने वाला विशिष्ट पुराण भी :दीदी दिव्यांशी

दरभंगा /

लहेरियासराय स्थित हाउसिंग कॉलोनी के बोर्ड पार्क में श्री श्री108 संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विकाश बैभव ने दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान हो उठा इस दौरान आईपीएस बिकास वैभव को आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा मिथिला के पाग चादर माला के साथ सम्मान किया गया।


इस अवसर पर विकाश वैभव ने श्रोता को संबोधित करते अपने जीवन चक्र और दरभंगा की भूमि को 44 बर्ष पूर्व अपना जन्मभूमि बताया।उन्होंने कहा कि राम कथा जैसे आयोजन से समाज मे सांस्कृतिक बदलाव आता है।उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने मात्र से चारित्रिक गुण मे विकास होता हैं इस कारण सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती हैं।उन्होंने आयोजन कर्ता के इस नेक काम को लेकर आभार जताया।

राम कथा के प्रथम दिवस कथा शुभारंभ के मौके पर श्री राजेश सिंह के द्वारा कथा वाचिका के स्वागत रथ व रोड शो निकली गई। व्यासपीठ से विशेष पूजा अर्चना के बाद पोथी व कलश यात्रा प्रारंभ हुई।

कथा के मध्य दीदी दिव्यांशीजी ने बताया कि रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नही बल्कि आर्यावृत्त की धर्म व संस्कृति को प्रकट करने वाला विशिष्ट पुराण है। दिव्यांशी दीदी ने कहा कि रामचरित मानस की रचना कर महर्षि तुलसीदासजी ने भारतवासियो पर अंनत उपकार किया है। यह ग्रंथ शिव व हरी विष्णु की महिमा को एकाकार करने की प्रेरणा देता है।

रामचरित मानस में शिव व पार्वती की कथा एवं उसके बाद प्रभु श्रीराम की कथा दोनो ग्रंथ में समाहित है। जो भी धर्मात्मा व भक्तगण रामचरित मानस की पौथी का पूरे मन वचन काया से पूजन करते है तथा अपने घरो में इसका पाठ करते है। उन्हे प्रभु शिव व प्रभु राम दोनों की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में जब भी रामकथा सुनने का अवसर मिले उस अवसर को नहीं चुकने दे। प्रभु राम भारत की भूमि पर निवास करने वाले करोडो लोगों की आस्था व विश्वास के प्रतीक हैं।वहीं उक्त मौके पर रविन्द्र नाथ सिंह ,शिशिर कर्ण,अवधेश सिंह, राजेश सिंह,ललन झा,अनिल कुमार झा उर्फ सुमन जी ,कन्हैया चौधरी, पंकज कुमार झा, अरबिंद सिंह, राम
बाबू चौधरी,पवन कुमार सिंह, राकेश सिंह, ,राम दिनेश महथा,सुनील कुमार सिंह ,संजीव सिंह रणवीर कुमार,आशा सिंह, रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे।