राम नाम के धूंन से गूंज रहा हैं हाउसिंग बोर्ड कालोनी ,दिन के दो बजे उद्घाटन कर आईपीएस बिकास वैभव देंगे मूर्त रूप।
दरभंगा /
लहेरियासराय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क में श्री श्री108 संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। संगीतमय राम कथा से पूर्व रविवार को महामंत्र जय सीताराम सीताराम, सीताराम जय सीताराम धुन से महा यज्ञ का शुभारंभ किया गया था ,जिसमे 108 कुमारी कन्याओ ने कलश शोभा यात्रा मे भाग लिया । इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि 108 कुमारी कन्या के साथ कलश शोभा यात्रा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग होते हुए के एम टैंक पोखर पर पहुंचा था , जहाँ से जल बोझ कर शिवमंदिर होते हाजमा चौक से सैदनगर कालीमंदिर से कथा स्थल को पहुँचा।
राजेश सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को दिन के 2 बजे मानस मंदाकिनी सुश्री दिव्यांशी जी के द्वारा नौ दिवसीय राम कथा प्रारंभ किया जाएगा,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विकाश बैभव जी दीप प्रज्वलित कर राम कथा का शुभारंभ करेंगे।
समिति के उपाध्यक्ष ललन झा व कन्हैया चौधरी ने बताया कि 108 कुमारी कन्या को प्रसाद मे खीर दिया गया एवं नौ दिवसीय राम कथा के अलावा स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रत्येक दिन 2 घंटे भजन का कार्यक्रम रहेगा जिसमें प्रदेश के कई मंत्री,विधायक भाग लेंगे।
वहीँ आयोजन समिति के अरबिंद सिंह का माने तो महामंत्र के धुन पर पूजा पंडाल में उपस्थित श्रोता झूम रहे थे।
