भारतीय भंगी विकास मंच की बैठक संपन्न ,लिये गये कई निर्णय ,एनजीओ के माध्यम से नहीं ,सरकार करें स्थायी बहाली।

दरभंगा /

कर्पूरी चौक स्थित भारतीय भंगी विकास मंच के तत्वावधान मे वॉटर पंपिंग मशीन के प्रांगण में संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र राम की अध्यक्षता में मेहतर एवं डोम जाति के समस्याओं के निदान हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बिंदु बार कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बिहार सरकार एवं अर्ध सरकारी किसी भी संस्थान में कार्यरत कर्मियों को एनजीओ से हटाकर स्थायी बहाली की सरकार प्रक्रिया अपनाये ।बिहार राज्य में की गई जाति जनगणना में मेहतर एवं डोम जाति के हजारों परिवार का नाम नहीं जोड़ा गया है उसे सरकार विशेष अभियान चलाकर जोड़े।
अनुसूचित जाति को मिलने वाला 20% आरक्षण में से मेहतर एवं डोम जाति के लिए अलग से 6% प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सरकार स्वयं करें।
दरभंगा जिले में बसे मेहतर एवं डोम जाति के भूमिहीन परिवारों को सरकार द्वारा भूमि एवं मकान बनाने के लिए राशि मुहैया कराई जाए
बिहार सरकार द्वारा मेहतर एवं डोम जाति के लिए अलग से विशेष अभियान चलाकर skill की शिक्षा मुहैया कराई जाए।बिहार सरकार एवं अर्ध बिहार सरकार के मृत कर्मचारियों के पाल्य को अभिलंब बकाया राशि एवं अनुकंपा की नौकरी दिया जाए।2023के दिसंबर माह में ही संगठन की ओर से एक महासम्मेलन किया जाएगा।
इस बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने बारी बारी से अपना महत्वपूर्ण विचार दिया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि मेहतर एवं डोम जाति के प्रति भारत सरकार एवं राज्य सरकार हमेशा से उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। सभी ने कहा कि दोनों समुदाय अपने आप को आजाद भारत में गुलामी ही महसूस कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष राजेंद्र राम ने कहा कि सरकार उपयुक्त मांग को अभिलंब नहीं मानती है तो संगठन प्रत्येक स्तर पर आंदोलन करेगी।
जिला स्तर पर मेहतर एवं डोम जाति की एक महासम्मेलन बुलाये जानें का निर्णय लिया गया और अपनी मांग को सरकार एवं मीडिया और जनता के बीच रखा जाए। सर्व समिति से संगठन का विस्तार आगामी बैठक में होगी आगामी बैठक 3 दिसंबर 2023को भटियारी सराय के हनुमान मंदिर प्रांगण में समय दो बजे दिन में करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में श्री विजय राम ,अमर राम ,अरुण राम, राजूराम, नारायण जी राम, सुनील राम ,महेंद्र राम , बिसो राम ,सुरेश राम, दीपक राम मनोज राम ,छोटू राम, राजाराम,हीराराम, गणेश राम ,गौरव कुमार राम ,विजय कुमार राम ,जवाहर राम ,राहुल राम, सुरेंद्र मलिक ,संजय कुमार ,लक्ष्मी राम ,हीरा राम इत्यादि साथी उपस्थित हुए ।