या तो गद्दी छोड़ने की तैयारी सरकार कर ले या सरकार अविलंब पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करें।
दरभंगा/
राज्य गुट के आह्वान पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट व एनएमओपीएस के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पोलो मैदान मे धरना दिया गया। इसके बाद धरना स्थल से लहेरियासराय टॉवर तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व महासंघ गोपगुट के जिला संयोजक नंदन कुमार सिंह व एनएम ओपीएस के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कर रहें थे। कैंडल मार्च के समाप्ति के पश्चात महासंघ गोपगुट के जिला सह संयोजक डॉ संतोष कुमार यादव के अध्यक्षता में मार्च को सभा में तब्दील किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए महासंघ गोपगुट के जिला संयोजक नंदन कुमार सिंह ने कहा की केंद्र और राज्य सरकारों को अविलंब पुरानी पेंशन बहाल करना होगा यही नहीं कर्मचारी विरोधी न्यू पेंशन को खत्म करना होगा ।डॉ संतोष ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो आगामी चुनावों में कर्मचारी वर्तमान के सरकार को केन्द्र से लेकर राज्य तक सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर सभा को नारायण यादव, फतह आलम, इफ्तेखारुल हक, कमरे आलम,नौशाद अली,हकीम रब्बानी, डॉ इकबाल, मो नफीस, संतोष मंडल, मो महफूज शौकत,मो शिवली,विनोद भारती आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारें अविलंब पुरानी पेंशन बहाल करे अन्यथा गद्दी से हटने का विचार कर ले क्यूंकि यह गुट संयुक्त रूप से सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।
