बड़का झूठा पार्टी हैं भाजपा ,वादा तो करती हैं पर उसपर अमल नहीं करती ,महागठबंधन की सरकार ने दिया चार लाख लोंगों को नौकरी ,यू पी केरल के लोग कर रहें हैं यहां नौकरी।

दरभंगा /

दरभंगा दौरे पर आयें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने का कहा कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी हैं।

भाजपा सिर्फ लड़ाई ,दंगा और फसाद करती हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी तो सिर्फ बिहार मे हैं जहां दूसरे प्रदेशों के लोंग भी आकर यहां नौकरी कर रहें हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि शिक्षा विभाग और पुलिस मे चार लाख लोंगों की बहाली महागठबंधन की सरकार ने की हैं अब एक लाख साठ हजार युवकों की बहाली स्वास्थय विभाग मे करनी हैं।

अब तो यू पी और केरल के लोग यहां आकर नौकरी कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि सभी जाती मे लोग गरीब हैं इसीलिये सभी जातियों के लोंगों के लिये योजना चलाई ज रही हैं लेकिन भाजपा द्वारा बाधा उत्पन्न किया जाता हैं।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों मे पटना के बाद दरभंगा डीएमसीएच ही राज्य का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होगा जहां 25सो बेड की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि एम्स के निर्माण के लिये राज्य सरकार ने जमीन उपलब्ध करा दिया लेकिन भाजपा के लोग इसके बाधक बन गये इस कारण इस जमीन पर ऐम्स बनाने के लिये केन्द्र सरकार तेयार नहीं हैं। फोरलेन के नजदीक एम्स बनने से क्षेत्र का बिकास होता साठ ही दरभंगा को एक साथ दो बड़े अस्पताल मिलते।

एम्स के जमीन मे पैसा राज्य सरकार लगाती और नाम केन्द्र सरकार का होता। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बाद ही सरकार को पता चला हैं कि राज्य मे करीब एक करोड़ परिवार गरीब हैं। उपमुख्यमंत्री के साथ कई नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महासम्मेलन का उदघाटन किया।