दहेज की खातिर विवाहिता की ससुराल वालों ने ली जान ,पति और देवर गिरफ्तार।
दहेज की खातिर विवाहिता की ससुराल वालों ने ली जान ,पति और देवर गिरफ्तार।
दहेज की खातिर विवाहिता की ससुराल वालों ने ली जान ,पति और देवर गिरफ्तार।
दरभंगा
दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दिये जानें का मामला प्रकाश में आया है। मामला
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज का हैं। विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुये विवाहिता के पिता ने लहेरियासराय थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार की देर शाम विवाहित प्रीति कुमारी का शव मिलने से मुहल्ले में चर्चा का विषय बन गया हैं। घर में शव होने की सूचना उक्त विवाहिता के परिजनो ने थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति को दी। थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर मृतिका 25 वर्षीय प्रीति कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
वहीं महिला के पति स्वर्गीय साह के पुत्र गोविंद कुमार और उसके छोटे भाई मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के उच्चैठ के रहने वाले प्रीति कुमारी के पिता सकलदेव साह ने आवेदन में लिखा है कि उनकी पुत्री की शादी के बाद से ही पति सहित परिवार के लोग दहेज में रुपया और मोटरसाइकिल देने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी पुत्री चुपचाप रहती थी। प्रीति को पिछले वर्ष एक बच्चा भी हुआ था जो मर गया। उन्होंने बताया कि प्रीति गर्भवती थी। पति और उनके भाई ने उनकी पुत्री को गला दबाकर हत्या कर दिया है। इधर परिजनों ने बताया है कि प्रीति खुद खुदकुशी की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है फिलहाल पिता के आवेदन पर पति और देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं प्रीति के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पांच सूत्री मांगों के समर्थन में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना दरभंगा में एम्स निर्माण में उत्पन्न समस्या को लेकर केंद्र सरकार को चेताया।
5 करोड़ 45 लाख की लागत से बनेगा बिरौल थाना का आदर्श भवन। भूमि पूजन कर नये थाना भवन का किया गया शिलान्यास।