पांच सूत्री मांगों के समर्थन में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना
दरभंगा में एम्स निर्माण में उत्पन्न समस्या को लेकर केंद्र सरकार को चेताया,

बिरौल/दरभंगा

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो.कामरान खान के नेतृत्व में आयोजित धरना में जदयू को छोड़कर अन्य घटक दल के कार्यकर्ता की उपस्थिति नगन्य रही। धरना में उपस्थित जदयू के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।इस दौरान वक्ताओं ने दरभंगा में एम्स एवं फ्लाय ओवर निर्माण कार्य को लटकाया जाने को लेकर भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर आलोचना किया।वक्ताओं ने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र सरकार को गद्दी से उतारने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इंडिया गठबंधन ही नहीं बल्कि बिहार की जनता इसे माफ नहीं करेगी। मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी, राजाराम यादव,रामनरेश सिंह, योगी मंडल, रामचन्द्र मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।