5 करोड़ 45 लाख की लागत से बनेगा बिरौल थाना का आदर्श भवन। भूमि पूजन कर नये थाना भवन का किया गया शिलान्यास।
5 करोड़ 45 लाख की लागत से बनेगा बिरौल थाना का आदर्श भवन। भूमि पूजन कर नये थाना भवन का किया गया शिलान्यास।
5 करोड़ 45 लाख की लागत से बनेगा बिरौल थाना का आदर्श भवन। भूमि पूजन कर नये थाना भवन का किया गया शिलान्यास।
बिरौल/दरभंगा
बिरौल में 30 वर्षों से अधिक समय से इंतजार कर रहे लोगों को पुलिस विभाग के द्वारा खुशखबरी हाथ लगी है। इसके तहत बिरौल थाना का भवन निर्माण जिसका टेंडर पूर्व में जारी हो चुका था। उसका भूमि पूजन शुक्रवार कर विधिवत शुरूआत किया गया।
इस मौके पर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा सहित सभी पदाधिकारी और कर्मी के अलावा पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कनीय अभियंत विक्रांत कुमार,संवेदक धर्मेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे। प्रशिक्षु अवर पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार के द्वारा भूमि पूजन विधिवत संपन्न कराया गया और इस पूजन कार्य में पंडित दिनेश झा ने सनातन परंपराओं के मुताबिक पूजा अर्चना कराया। मालूम हो कि बिरौल थाना का यह नया भवन 5 करोड़ 45 लाख की लागत से ग्राउंड फ्लोर सहित तीन मंजिल में बनाया जाएगा और इसका निर्माण मॉडल थाना के रूप में किया जा रहा है। 75/105 वर्ग फीट में बनाए जाने वाले इस भवन में आधुनिक सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
जिसमें ग्राउंड छोड़ शुरुआती के दो फ्लोर में 15 कमरा तैयार किए जाएंगे।जिसमें थानाध्यक्ष कक्षा,विदंतू कक्ष,सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष,महिला व पुरुष बंदी गृह,सिरिस्ता कक्ष,आगंतुक कक्ष,रिकॉर्ड कक्ष,अनुसंधान कक्ष, निरीक्षण कक्ष,विधि व्यवस्था कक्ष, माल खान सहित सबसे ऊपर महिला व पुरुष बैरेक की भी व्यवस्था रहेगी। यह थाना भवन पूर्ण रूप से आदर्श और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इधर एसडीएम उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ के मार्गदर्शन में विभागीय जेई ने भूमि का सीमांकन कार्य संपन्न किया।