राज्य मार्ग एस एच 56 पर ऑटो एवं बाइक के टक्कर में चार लोग हुए जख्मी, तीन गंभीर हालत में जख्मी को डीएमसीएच किया गया रेफर, एक दुसरे को बचाने में हुई दुर्घटना

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के नवटोल-सोनबेहट स्थित राज्य मार्ग एस एच 56 पर एक ढावा के निकट बाइक और ऑटो के टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने सभी जख्मियों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ऑटो को पुलिस ने घटना स्थल से जब्त कर थाना ले आई। वहीं सभी चार में से तीन जख्मियों की स्थिति गंभीर होते देख सीएचसी के चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवटोल-सोनबेहट मुख्य मार्ग पर ढावा के निकट दोनों दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक एवं ऑटो के चालक एक दुसरे को बचाने के चक्कर में आपस में टक्करा गई। जिसमें कमलपुर निवासी रामवीर कुंवर व विक्की कुंवर, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दाथ निवासी ध्रुव नारायण ठाकुर तथा बिरौल थाना क्षेत्र के महवा निवासी नवीन राय जख्मी हो गये। इसी क्रम में जिला मुख्यालय से लौट रहे पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने सड़क किनारे लोगों को जख्मी हालत में देख उन्होंने गश्ती दल को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।तदुपरांत उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुनि सह थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में ऑटो पर सवार दो यात्रियों का पैर में गंभीर चोट थी।बाइक सवार को सिर में चोट लगने से लहुलुहान हो गया था। इधर सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक मो.फारुकी ने बताया कि चार जख्मियों में से विक्की कुंवर को हल्की चोट लगी थी। उन्हें छोड़ कर शेष तीन गंभीर जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।