नासिक के एक कंपनी ने दरभंगा के व्यवसाई से मसाला के नाम पर ठग लिया साढ़े अठारह लाख रुपये ,थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर की जाएगी कारवाई।

दरभंगा /

लहेरियासराय थाना में साढ़े अठारह लाख रुपए ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है। यह मामला ठगी को लेकर हैं।

बताया जाता है कि महाराष्ट्र राज्य के नासिक स्थित मसाला की एक कंपनी गुरु करुपा इंटरप्राइजेज द्वारा मसाला भेजने के नाम पर 18 लाख 50 हजार रुपए ठगी किया गया है। बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय के रहने वाले हरिश्चंद्र चौधरी के पुत्र अशोक कुमार चौधरी ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि नासिक की मसाला कम्पनी गुरु करूपा इंटरप्राइजेज 22 लाख 96 हजार रुपए का मसाला भेजने के लिए उनसे18 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान ले लिया हैं लेकिन अब तक मसाला नहीं भेजा। अब कंपनी से संपर्क करने पर कंपनी का कोई भी व्यक्ति सही जानकारी नहीं दे रहा है। उसके बाद से उन लोगों ने मोबाइल भी बंद कर लिया है। अशोक कुमार चौधरी का दोनार इंडस्ट्री एरिया में मसाला का फैक्ट्री है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि अशोक चौधरी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।