बिरौल के पश्चिमी क्षेत्र में बाइक चोर बना पुलिस के लिए सिरदर्द, निर्माणाधीन पुल से गश्ती में हो रही कठिनाई,तत्काल अस्थायी पुलिस कैंप लोगों की है मांग।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में बाइक चोर के उत्पात ने पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। वहीं बाइक के सुरक्षा को लेकर मालिक तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हुए हैं। चोरी हुए तीन बाइक को बरामद करने को लेकर पुलिस अपनी गतिविधि बढ़ा दिया है।जानकारी के अनुसार राजबनी गांव में मंगलवार की रात मो.सैफूल्लाह के दरवाजे पर से खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गया। इससे पूर्व चोरों ने इसी गांव से डॉ.मुस्ताक की बाइक के अलावा पड़ोस के भैनी गांव से देवेंद्र कुमार के दरबाजे पर खड़ी बाइक चोरों ने चोरी कर लिया था। पीड़ित बाइक मालिक मो.सैफूल्लाह ने बताया कि घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है। बताते चलें कि थाना के पोखराम गांव के कोनी घाट पुल निर्माणाधीन होने से जीबछ नदी में डायवर्सन का निर्माण नहीं किया गया है।जिससे पुलिस को पिछले कई महीनों से रात्री गश्ती करने में कठिनाई उत्पन्न हो रहा है। लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में पश्चिमी क्षेत्र का सुरक्षा व्यवस्था एक मात्र जग्रनाथपुर पुलिस पिकेट के जिम्मे है। वैसे भी बिरौल थाना से गश्ती दल को पश्चिमी क्षेत्र पोखराम उत्तरी,पोखराम दक्षिणी, पटनिया,रामनगर, सहसराम, गनौरा तरबाड़ा, साहो,पड़री, ईटवाशिवनगर, कमरकाला,मनौर भौराम सहित कई गांव में जाने के लिए दस से बारह किमी की दूरी तय करना पड़ जाता है। ऐसे में पुलिस के लिए कठिनाई हो रही है। इस स्थिति में कोनी घाट पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने तक पटनिया में अस्थायी पुलिस कैंप की व्यवस्था रहनी चाहिए।जिससे इस क्षेत्र में बढ़ते घटनाओं पर तत्काल विराम लगाया जा सके। अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि बाइक चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है।