दरभंगा /

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के विश्वविद्यालय परिसर स्थित मोती महल तालाब से बुधवार को एक अज्ञात अधेड़ का लाश विश्वविद्यालय पुलिस ने बरामद किया हैं वहीं एक और लाश पुलिस ने रेलवे सिग्नल से बरामद की हैं। लाश की पहचान की जा रही हैं। इन दोनों लाश के मिलने से सनसनी फैल गई हैं । शव को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई। किसी व्यक्ति ने विश्वविद्यालय थाना को सूचना दे दी। इसके बाद तालाब से शव को निकाला गया। शव की पहचान कराई गई , लेकिन पहचान नहीं हो सका ।चड्डी और बनियान मे वह लाश हैं , शरीर पर कई जख्म के निशान भी हैं।खून का धब्बा भी कपड़ों पर कई जगह है। बाएं कान के नीचे और आंख के पास जख्म के निशान हैं। लोगों का अनुमान है कि हत्या कर तालाब में किसी ने फेंक दिया है। थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। नियमानुसार शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा वहीं आसपास के थानों को इसकी सूचना दे दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोई अधेड़ लापता तो नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस और बिंदु पर जांच कर रही है।वहीं रेलवे गुमटी के निकट मिली लाश को भी पोस्टमार्टम मे भेजा गया हैं।