दो बाइक के टक्कर में चार हुए जख्मी, एक की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत, दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक को पुलिस ने किया जब्त।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के पोखराम-सिसौनी मार्ग पर पिछले दिन रविवार को अनियंत्रित दो बाइक के आमने सामने हुई टक्कर में उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को सीएचसी बिरौल लाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने सभी चार जख्मियों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। इनमें से एक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किये गए पोखराम गांव के 19वर्षीय कौशल चौधरी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। अन्य तीन जख्मियों में क्रमशः पोखराम गांव के ही विक्रम चौधरी व रितेश चौधरी तथा तरबाड़ा गांव के धीरज कुमार मंडल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल घटना स्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आया गया है।