पोखरा मे डूबने से नाबालिग की गई जान ,गांव मे मातमी सन्नाटा।
पोखरा मे डूबने से नाबालिग की गई जान ,गांव मे मातमी सन्नाटा।
पोखरा मे डूबने से नाबालिग की गई जान ,गांव मे मातमी सन्नाटा।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी।
थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत अन्तर्गत सलमगढ गांव निवासी सचिन कुमार राय के 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार राय की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गांव के बगल में बह रही कमला नदी के किनारे अपने सहपाठियों के साथ शौच करने के लिए गया था।
पाव फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की मां राधा देवी रो रोककर बेहोश हो गई। मृतक तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।