वार्ड पार्षद की अनोखी पहल बना चर्चा का विषय ,वार्ड रक्षा दल के गठन और उनके कार्यों की हो रही वाहवाही ,थाना के अधिकारी भी इस पहल की कर रहें हैं बड़ाई।

दरभंगा/संजय कुमार राय 

दरभंगा शहर के एक वार्ड पार्षद ने अनोखी पहल कर पूरे जिलावासियों को मानो एक सौगात दे दिया हैं, इससे पुलिस का भी सर दर्द कम हुआ हैं,और पुलिस भी गदगद हैं।वजह यही हैं कि इस अनोखी पहल के बाद उस वार्ड मे भी कोई घटना नहीं घटी हैं ,यहां तक कि वार्ड की हर समस्या वार्ड स्तर पर ही समाप्त हो जाती हैं। चाहे वह मामला जमीन संबंधी हो या आपसी मारपीट का हो ।

पति -पत्नी दोनों हैं वार्ड पार्षद 

जी हाँ हम बात कर रहें हैं दरभंगा जिला स्थित वार्ड तीस और वार्ड 31का ,जहां दोनों वार्ड के पार्षद पति पत्नी हैं।

वार्ड ग्राम रक्षा दल का गठन ,दल मे शामिल हैं सभी जाती के लोग 

वार्ड 30के वार्ड पार्षद नफीशुल हक उर्फ रिंकू ने अपने वार्ड सहित पत्नी के वार्ड मे वार्ड रक्षा दल का गठन किया हैं। इस वार्ड रक्षा दल मे सभी जाती के युवक हैं। यह दल प्रभावी इतना हैं कि इन दोनों वार्ड मे नशेबाजी करते लोग नजर नहीं आयेंगे। यही नहीं कोई अपराध करने की चेष्टा तक नहीं करता हैं। वार्ड रक्षा दल के सतर्कता के कारण छठ जैसे महापर्व मे सभी घाटों पर इनकी मुस्तैदी जबरदस्त दिखी ताकि कोई मनचले या असामाजिक तत्व कोई घटना को अंजाम नहीं दे सके,और हुआ भी ऐसा ही। दरअसल वार्ड सदस्य रिंकू ने जब वार्ड रक्षा दल का गठन किया तो स्थानीय युवाओ को कई जिम्मेदारियां दी। इन जिम्मेदारियों मे नशेबाजो पर भी लगाम कसना हैं।

एसडीपीओ ने उपलब्ध कराया परिचय पत्र 

सदर एसडीपीओ अमित कुमार को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने सभी वार्ड रक्षा दल को परिचय पत्र भी उपलब्ध कराया ताकि ऐसे युवकों को कोई दिक्कत नहीं हो। ऐसा लग रहा हैं कि अपने वार्डों के प्रति ऐसी संजीदगी शायद बिहार के किसी वार्डों मे कोई भी वार्ड अध्यक्ष ऐसी पहल नहीं की हैं। अगर ऐसी पहल बिहार के अन्य जिलों मे भी हो तो शायद बिहार के नक्शे से अपराध और नशेड़ी द्वारा की जा रही घटना पर विराम लग सकता हैं।

जिले मे हो रही हैं वार्ड पार्षद की वाहवाही 

वार्ड पार्षद रिंकू की सराहना पूरे जिले मे हो रही हैं और ऐसा ही सिस्टम दूसरे वार्ड पार्षद भी अपने वार्ड मे बनाना चाहते हैं लेकिन अब तक सफल नहीं हो सके हैं। मजेदार बात यह हैं कि दोनों वार्ड मे वार्ड रक्षा दल के सदस्य देर रात वार्डों मे पहरा भी दे रहें हैं ताकि चोरी की घटना नहीं हो।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति भी इस पहल की कर रहें हैं तारीफ 

लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति से इस बाबत बातचीत की तो उन्होंने स्पष्ट लहजे मे कहा कि वार्ड पार्षद रिंकू की अनोखी पहल से स्थानीय थाना की परेशानी उस वार्ड मे नहीं के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि यह अनोखी और बेहत्तर पहल हैं। एसडीपीओ अमित कुमार ने सभी वार्ड रक्षा दल को परिचय पत्र देकर सभी के हौसले को बुलंद कर दिया हैं। उस वक्त मुहल्ले के कई लोग उपस्थित थे। इसमें अमानुल्लाह खां उर्फ अल्लन ,सिकंदर राय ,बेचन सहनी ,सरफे आलम तमन्ना ,मिश्री लाल शर्मा आदि सेंकड़ों लोग मौजूद थे।