छठ पूजा देखने गई नाबालिग बच्ची आई रॉकेट पटाखे के चपेट में,सीएचसी के चिकित्सक ने किया मृत घोषित,

बिरौल/दरभंगा

छठ पूजा देखने गई एक नबालिग बच्ची की मौत पटाखे के चपेट में आने से हो गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना अनुमंडल के बिरौल-घनश्यामपुर थाना के सीमावर्ती जिरात गांव स्थित कमला नदी के शलैश घाट की बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 6 बजे नगर पंचायत क्षेत्र के अफजला खेबा निवासी मो.शद्दाम का 12 वर्षीय पुत्री मुशर्रफ परवीन अपने सहेलियों के साथ घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरात स्थित कमला नदी किनारे शलैश स्थान घाट पर पूजा देखने गई थी।इसी दौरान किसी व्यक्ति ने रॉकेट पटाखे को जला दिया। उक्त रॉकेट पटाखे उपर की ओर नहीं जा कर पूजा देख रहे बच्चों के बीच आ गया और मुशर्रफ के सर से जा टकरा कर विस्फोट हो गया। जिससे वह पुरी तरह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गई।

पूजा स्थल पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को देते हुए आननफानन में उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में ले गया।स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाने को परामर्श दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र का है।