नशे मे धुत चौकीदार की हुड़दंगबाजी से थानाध्यक्ष अवाक ,एसपी के निर्देश पर चौकीदार निलंबित ,भेजा गया जेल।
नशे मे धुत चौकीदार की हुड़दंगबाजी से थानाध्यक्ष अवाक ,एसपी के निर्देश पर चौकीदार निलंबित ,भेजा गया जेल।
नशे मे धुत चौकीदार की हुड़दंगबाजी से थानाध्यक्ष आवाक ,एसपी के निर्देश पर चौकीदार निलंबित ,भेजा गया जेल।
संजय कुमार राय
सरकार के लाख कोशिशों के बाद बिहार मे शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही हैं और लोग उसका सेवन कर रहें हैं। अगर आम लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं तो पुलिस पकड़कर न्यायालय के सुपुर्द करती हैं लेकिन जब एक चौकीदार या पुलिस कर्मी नशे मे होता हैं तो कई पुलिस अधिकारी उसे नजर अंदाज कर देते हैं। ऐसा हम इसीलिये कह रहें हैं कि ऐसे पुलिसकर्मी /चौकीदार पर कारवाई तब की जाती हैं जब वह नशे मे आपा खो देता हैं।
गोपालगंज जिले के भौंरे थाना से एक खबर आ रही हैं जहां चौकीदार ने नशे की हालत मे अपने थानाध्यक्ष से भीड़ गया।चौकीदार ने इतना हुड़दंग मचाया कि थानेदार की बोलती बंद कर दी।
हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत चौकीदार को अपने कब्जे मे लिया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उसकी जांच की गई। जांचोपरांत पाया गया कि उसने शराब पी ली हैं। एसपी को सूचना मिलते ही चौकीदार को हिरासत मे ले लिया गया। एसपी ने चौकीदार को निलंबित कर दिया। यही नहीं एसपी के निर्देश पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष जरूरी काम निपटाकर अपने आवास की तरफ जा रहें थे इसी बीच थानेदार से वह उलझ गया। शनिवार को जनता दरबार रहने के कारण फरीयादियो की भीड़ लगी थी इसी बीच चौकीदार की हरकत से थाना परिसर मे अफरा तफरी मच गई।
सूत्रों की माने तो वह चौकीदार नशे का आदि हैं ,अगर यह कारवाई पहले ही थाना द्वारा कर दी जाती तो यह फैजीहत् आज नहीं होती।