पेड़ से मिला लटका शव ,महिला की पहचान अब तक नहीं ,पुलिस कर रही हैं मामले की तहकीकात
पेड़ से मिला लटका शव ,महिला की पहचान अब तक नहीं ,पुलिस कर रही हैं मामले की तहकीकात
पेड़ से मिला लटका शव ,महिला की पहचान अब तक नहीं ,पुलिस कर रही हैं मामले की तहकीकात।
दरभंगा /संजय कुमार राय
एक तरफ छठ जैसे महापर्व के मनाने को लेकर उत्सवी माहोल हैं वहीं दूसरी तरफ बेतिया जिला मे एक महिला की पेड़ से झूल रही लाश पूरे इलाके को मातम मनाने पर मजबूर कर दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतिया के नवलपुर ओपी क्षेत्र के दोकरी माई स्थान के निकट पेड़ से लटका एक शव को कई राहगीरों ने देखा ,राहगीरों की सूचना पर ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस सूचना के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई।
पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया हैं।
उक्त महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई हैं हालांकि पुलिस प्रयास मे हैं कि महिला का शिनाख्त जल्द हो जाय ताकि परिजनों को सौंपा जा सके।
पेड़ मे टंगे लाश को देखने से पता चल रहा हैं कि किसी ने उसकी हत्या कर यहां पेड़ से लटका दिया हैं।
हालांकि पुलिस का कहना हैं कि यह आत्महत्या हैं या हत्या ,इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।