मनचलों के हरकत पर पड़ेंगे डंटे ,जाना पड़ेगा जेल, छठ पूजा के दौरान घाटों पर सादे लिबास मे गश्त करेंगे सेंकड़ों पुलिस कर्मी,सावधान रहें और सतर्क भी ।
मनचलों के हरकत पर पड़ेंगे डंटे ,जाना पड़ेगा जेल, छठ पूजा के दौरान घाटों पर सादे लिबास मे गश्त करेंगे सेंकड़ों पुलिस कर्मी,सावधान रहें और सतर्क भी ।
मनचलों के हरकत पर पड़ेंगे डंटे ,जाना पड़ेगा जेल, छठ पूजा के दौरान घाटों पर सादे लिबास मे गश्त करेंगे सेंकड़ों पुलिस कर्मी।
दरभंगा /संजय कुमार राय
छठ पूजा के दौरान कोई भी उच्चका अगर थोड़ी सी भी हरकत करेंगा तो उसे भरपूर डंटे भी पड़ेंगे और उसका जेल जाना तय हैं क्यूंकि सादे लिबास मे खड़ी पुलिस की नजरों से आप नहीं बच पाएंगे , जिला प्रशासन ने ऐसी ही तैयारी पूरी कर दी हैं। पूरे जिला के प्रत्येक छठ घाटों पर पुलिस की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति की गई हैं ,इसमें पुरुष के अलावे महिला पुलिस की तादाद भी काफी हैं।
छठ घाटों पर वर्दी मे पुलिस तो रहेंगे ही, सादे लिबासों मे भी अनगिनत पुलिस घाटों पर गश्त करती रहेगी ।पुरुष के अलावे कई महिला पुलिस की तैनाती भी की गई हैं। इस प्रतिनियुक्ति मे खास बात यह हैं कि पुरुष व महिला दोनों पुलिस की तैनाती सादे लिबास मे भी छठ घाटों पर की गई हैं।
वरीय पुलिस अधिकारियों का शख्त आदेश हैं कि सादे लिबास मे गश्त कर रहें पुलिसकर्मी अगर किसी उच्चके को बदमाशी करते ,तेज रफ्तार मे मोटरसाइकिल चलाते या किसी लड़की से छेड़छाड़ करते देख ले तो ऐसे मनचले को तात्काल थाने लाकर हाजत मे बंद कर उसके विरुद्ध कानूनी कारवाई करें।
विधि व्यवस्था के संधारण हेतु यह आदेश जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों ने दिया हैं। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुये कहा हैं कि किसी भी पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनपर भी कारवाई सुनिश्चित हैं।
जिला प्रशासन ने खासकर लहेरियासराय ,नगर ,विश्वविद्यालय ,सदर ,बेता ,बहादुरपुर ,सिमरी ,सिंहवाड़ा ,जाले आदि कई थाना क्षेत्र के भीड़ भार वाले इलाको मे गुंडा तत्वों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया हैं। भीड़ भाड़ इलाकों मे यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया हैं।
कई महिला पुलिस पदाधिकारी भी सादे लिबास मे एक छोड़ से दूसरे छोड़ पर छठ पूजा के दौरान गश्ती करते रहेगी लेकिन आपको पता नहीं चल पाएगा।
ऐसे मे अगर कोई भी मनचला अपने मन पर काबू नहीं रखा या कोइ शरारत किया तो डंटे तो पड़ेंगे ही जेल जाना भी तय हैं।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति से इस बाबत जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि थाना स्तर से भी स्थानीय लोंगों के साथ बैठकर एक टीम बनाई गई हैं।उन्होंने कहा कि इस टीम का काम हैं कि मुहल्ले ,सड़कों ,घाटों पर घूम घूमकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सूचना दे।उन्होंने कहा कि मुहल्लेबार कई लोंगों को चिन्हित किया गया हैं।
इसी तरह बिरौल थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश झा से पूछने पर बताया कि ग्रामीण इलाकों मे ऐसी ही शख्त व्यवस्था हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांवों मे भी कार्यकर्ता का गठन किया गया हैं जो असामाजिक तत्वों के खिलाफ सूचना देगा यही नहीं सादे लिबास मे तैनात पुलिस कर्मी कारवाई करेगी।
कई थाना अध्यक्षों ने पूछने पर यही बताया ,कहा कि बहूत ही शख्त पुलिसिंग की जा रही हैं।
बहेड़ी लूट कांड मे पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार ,लूटे गये रुपयों मे दस हजार बरामद।
समस्तीपुर जिला मे सीएसपी लूट की योजना बना रहें पांच अपराधियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाईल मे पकड़ा ,एक लोडेड 9mmएवं एक देशी कट्टा ,पांच मोबाईल ,एक मोटरसाइकिल बरामद।