समस्तीपुर जिला मे सीएसपी लूट की योजना बना रहें पांच अपराधियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाईल मे पकड़ा ,एक लोडेड 9mmएवं एक देशी कट्टा ,पांच मोबाईल ,एक मोटरसाइकिल बरामद।

दरभंगा /संजय कुमार राय

समस्तीपुर की पुलिस ने लूट की योजना बना रहें अंतरजिला जिला के पांच अपराधियों को हथियारो के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

इस गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने जो खुलासा किया वह रुपहले पर्दे की कहानी से कम नहीं हैं। ऐसी कहानी बेहतर पुलिसिंग के लिये दो दशक पूर्व के एसपी किया करते थे।

पुलिस को ऐसा भी करना पड़ता हैं 

जी हाँ ,यह बात बिल्कुल सत्य हैं कि बेहतर पुलिसिंग करने के लिये कभी कभी पुलिस को भी अपराधी के साथ जुड़कर कदम मे कदम मिलाना पड़ता हैं ताकि उसके हर अगले कदम की जानकारी पुलिस को मिलती रहें और ऐसा अक्सर फिल्मी पर्दों पर दिखाई पड़ती हैं।

अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस ने किया ऐसा।

समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले मे लगातार सीएसपी लूट को होते देख उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया था। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिये कुछ अपने लड़के को अपराधियों के गिरोह मे शामिल किया गया था ताकि अपराधियों की गतिविधि का पता पुलिस को लगता रहें।

वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली सूचना 

इसी बीच सीएसपी लूटने की योजना अपराधियों ने बना डाली और उसका केन्द्र बिंदु चकमेहसी थाना बना। इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिल गई।

अपराधियों ने योजना बनाकर चकमेह्सि थाना क्षेत्र के परना से क्लोजर जानें वाली सड़कों के एक आम की गाछी मे योजना के अनुरूप घटना को मूर्त रूप देने के लिये इकठ्ठा हुये। इसकी भी सूचना पुलिस को मिल गई।

एसडीपीओ ने की दो थाने के पुलिस के साथ घेराबंदी 

सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डॆ ने चकमेह्सि और पूसा थाना के पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी कर सभी अपराधियों को पकड़ा इसमें एक फरार हो गया हालांकि फरार हुये अपराधियों की भी तालाश पुलिस कर रही हैं।

दो देशी पिस्टल ,दो जिंदा कारतूस ,पांच मोवाइल ,एक मोटरसाइकिल बरामद 

जिन पांच अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा इनके पास से पुलिस को एक नाईन एम एम का लोडेड देशी पिस्टल ,एक देशी पिस्टल ,दो जिंदा कारतूस ,पांच मोवाइल एवं एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया हैं।पुलिस की इस कारवाई को बड़ी उपलब्धि मानी जा रही हैं। पुलिस पकड़े गये सभी अपराधियों से गिरोह मे शामिल अन्य सदस्यों का भी पता लगा रही हैं।

 एक मुजफ्फरपुर एवं चार समस्तीपुर जिला के हैं सभी बदमाश 

पकड़े गये अपराधकर्मियों मे एसपी श्री तिवारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के हत्था ओपी के लोहरखा गांव निवासी अभिषेक कुमार ,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रौशन कुमार ,मनीष कुमार ,जितवरिया गांव के शिवम कुमार एवं चकमेह्सि थाना क्षेत्र के सोरमार गांव निवासी नीरज कुमार का नाम शामिल हैं।

अन्य अपराधियों की तालाश कर रही हैं पुलिस

एसपी विनय तिवारी ने यह भी बताया कि इन अपराधियों द्वारा पूर्व मे भी कई सीएसपी को लूटा गया हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गये सभी शातिर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं। पकड़े गये इन अपराधियों से पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे मे भी जानकारी जूटा रही हैं।