बहेड़ी लूट कांड मे पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार ,लूटे गये रुपयों मे दस हजार बरामद।
बहेड़ी लूट कांड मे पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार ,लूटे गये रुपयों मे दस हजार बरामद।
बहेड़ी लूट कांड मे पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार ,लूटे गये रुपयों मे दस हजार बरामद।
बिरौल /दरभंगा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा मंदिर स्थित सड़क पर हुई लूटकांड का उदभेदन पुलिस ने कर दिया हैं। इस मामले मे पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लूटे गये रुपयों मे से दस हजार रुपये एवं घटना मे प्रयोग किया गया मोबाईल भी बरामद किया हैं।
बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने इस बाबत जानकारी देते हुये बताया कि बहेड़ी पश्चिम स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के निकट स्थित बेलस्टार माईक्रो फाइनांस लिमिटेड मे घुसकर तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दो लाख 47हजार 340रुपये लूट कर भाग गये थे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ मे बहेड़ी थाना मे मामला 367/23दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि तकनीकी अनुसंधान के तहत एपीएम थाना क्षेत्र के पीपरोलिया गांव निवासी विपिन झा के पुत्र अप्राथमिकी अभियुक्त त्रिपुरारी झा उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि बबलू ने इस कांड मे अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली हैं। एसडीपीओ श्री चौधरी ने कहा कि इसके निशानदेही पर वादी से लूटे गये रुपयों मे से दस हजार रुपये की बरामदगी पुलिस ने की हैं साथ ही घटना मे प्रयुक्त मोवाइल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।