मुंगेर के एसपी ने 27प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को किया सस्पेंड ,छठ पर्व के दौरान डयूटी पर लगाये गये प्रशिक्षु पुअनि ने नहीं दिया संबंधित थाना /ओपी मे योगदान।

संजय कुमार राय
मुंगेर जिले से बड़ी खबर आ रही हैं ,डयूटी मे लापरवाही बरतने वाले 27प्रशिक्षु अवर निरीक्षको को एसपी जे जे रेड्डी ने निलंबित कर दिया हैं। सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक 2020के ट्रेनी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राजगीर मे ट्रेनिंग ले रहें हैं।
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बिहार पुलिस अकादमी मे प्रशिक्षण ले रहें 39प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को छठ पूजा के अवसर पर मुंगेर जिला मे प्रतिनियुक्त किया गया था ताकि व्यावहारिक प्रशिक्षण ले सके।
16नवंबर को ही सभी पीएसआई मुंगेर पहुंचे और पुलिस केन्द्र मे अपना योगदान दिया। पुलिस केन्द्र से सभी पीएसआई को जिले के विभिन्न थाना /ओपी मे प्रतिनियुक्त किया गया लेकिन 39पीएसआई मे 12ने योगदान दिया एवं 27पीएसआई ने संबंधित जगहों पर अपना योगदान नहीं दिया।
इसकी भनक जब एसपी जेजे रेड्डी को मिली तो उन्होंने इन सभी का प्रतीक्षा करते हुये योगदान नहीं देने की स्थिति मे निलंबित कर दिया।
एसपी के इस एक्शन के बाद पूरे पुलिस महकमे मे खलबली मच गई हैं। एक साथ इतनी बड़ी कारवाई से पुलिस महकमे मे चर्चा का विषय भी बन गया हैं।