दरभंगा/

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व गायब हुई लड़की को बरामद कर लिया हैं हालांकि परिजनों के आवेदन पर थाना मे उक्त लड़की के अपहरण को लेकर प्राथमिकी (350/23)दर्ज कराई गई थी।

विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि बेलादुल्ला मुहल्ले से एक लड़की के अपहरण को लेकर 11नवंबर 23को आवेदन मिला था ,इस आलोक मे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी थी । उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के क्रम मे इस मामले मे संलिप्त  केवटी थाना क्षेत्र के काश नारायनी गांव से संतोष पासवान के पुत्र सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले मे आगे की कारवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर लड़की को बरामद कर लिया गया हैं।