कमतौल थाना क्षेत्र मे अपराधियों के हौसले बुलंद ,रात मे लूटे मोटरसाइकिल ,नगदी समेत मोबाईल।
कमतौल थाना क्षेत्र मे अपराधियों के हौसले बुलंद ,रात मे लूटे मोटरसाइकिल ,नगदी समेत मोबाईल।
दरभंगा /
कमतौल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही हैं।सड़क किनारे घात लगाये कुछ अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर एक राहगीर से मोटरसाइकिल ,नगदी समेत मोबाईल लूटकर फरार हो गया हैं। इस घटना के बाद लोंगों मे तरह तरह की चर्चा हो रही हैं ,लोंगों मे डर का माहोल हैं।
सूत्रों के मुताबिक घटना दस बजे रात की हैं।मधुबनी जिला के बिसफी थाना अंतर्गत रघौली गांव निवासी नरेंद्र ठाकुर जजुआर गांव से अपने गांव लौट रहें थे। ब्रह्मपुर गांव और सौतिया पुल के निकट ज्योंही वे पहुंचे कि पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें रोका और पिस्टल दिखाते हुये गाली गलौज करने लगा।
अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनके जेब से 16हजार रुपये नगदी एवं उनका मोबाईल ले लिया इसके बाद उनका मोटर साईकिल लूटकर रफू चक्कर हो गया। उन्होंने वहां से किसी व्यक्ति के मदद से थाना को सूचित किया। थाना जबतक वहां पहुंची तबतक तो सभी अपराधी भाग गये थे। पुलिस इधर उधर बदमाशों के तलाश मे जुटी रही लेकिन उसका पता अभी तक नहीं लग सका हैं।
नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल होंडा साइन (BR07-7585) लूट लिया हैं। उन्होंने बताया कि जेब से 16हजार रुपये और मोवाइल फोन भी लूटकर अपराधकर्मी फरार हो गया हैं।