नहाय खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो गया,पूजा को लेकर बाजारों में सजने लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई हैं। महापर्व पर बिरौल, कुशेश्वरस्थान,बेर चौक,पाली, किरतपुर स्थित बाजारों के दुकानों में बांस के बने कोनिया, डगरा, छीट्टा के अलावा मिट्टी के बने सामग्री सजधज कर रौनक बढ़ा दिया है।

वहीं सेव,संतरा,केला,सारूख, कच्चा हल्दी,आदी,अनारस सहित कई प्रकार के फल छठ व्रतियों के लिए दुकानदार अपने दुकानों में सजा रखा है। शुक्रवार को छठ व्रती नहाय खाय की विधि पुरा कर अगले दिन शनिवार को खरना की तैयारी में जूट गए हैं। इस दौरान लोग पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ देखी गई।

व्रती एवं उनके परिजन छठ पूजा में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार की सामग्री की खरीदारी किया। इधर खरीदारी के लिए बाजार में भक्तों को देखते हुए थाना पुलिस की ओर से तीन व चार पहिया वाहनों को 17 से लेकर 19 नबंवर तक बाजार में प्रवेश करने पर रोक लगा दिया गया है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व को अपने भीड़भाड़ इलाकों में पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है। सादे लिबास में पुलिस कर्मी को बाजारों में निगरानी में लगाया गया है।