उतराखंड राज्य के देहरादून स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शो रूम से हुई बीस करोड़ लूट के मामले मे वैशाली जिला से दो संदिग्ध गिरफ्तार ,पुलिस ले गई अपने साथ।

दरभंगा /संजय कुमार राय

बिहार के कुछ उच्चकों के करतूतों के कारण बिहार का नाम पूरे देश मे बदनाम हैं। इसका खामियाजा बिहारवासियों के उन युवकों को भुगतना पड़ता हैं जो दूसरे प्रदेश मे रोजी रोटी की जुगाड़ मे जाते हैं ।

अभी एक ताजा मामला वैशाली जिले से आ रही हैं जहां उतराखंड के देहरादून से आई पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से दो संदिग्ध शातिर को गिरफ्तार किया हैं।

पकड़े गये संदिग्ध बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी शिव नाथ सिंह के पुत्र विशाल कुमार एवं सराय थाना क्षेत्र के इनायत प्रबोधि गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अमृत कुमार बताए जा रहें हैं। दोनों बदमाश को देहरादून पुलिस अपने साथ ले गई हैं।

बताया जाता हैं कि उतराखंड राज्य के देहरादून स्थित राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी के यहां बदमाशों ने नो नंबर को करीब बीस करोड़ की ज्वेलरी की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

इसमें सोने चांदी और हीरे के आभूषणों की लूट बताई जा रही हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज मे दो अपराधियों की पहचान की गई हैं जो बिहार के वैशाली जिले के प्रिंस कुमार और विक्रम कुशवाहा का नाम शामिल हैं।

इन दोनों पर पुलिस ने दो दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित हैं लेकिन ये दोनों पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। पुलिस दोनों का वास्तविक पता बताने से परहेज कर रही हैं।

इन अपराधियों के बारे मे पुलिस का कहना हैं कि 14जून को महाराष्ट्र के सांगली मे रिलाईंस ज्वेलरी के शो रूम से 14करोड़ रुपये के जेवरातों की लूट हुई थी उस घटना मे भी दोनों शातिर का नाम शामिल हैं।

बताया जा रहा हैं कि ये सभी सुबोध गेंग के अपराधकर्मी हैं। बताया जा रहा हैं कि ये सभी बदमाश लूटे गये जेवर को नेपाल मे जाकर बेचता हैं। बीस करोड़ की इस लूट को लेकर उतराखंड की पुलिस कोई भी चूक नहीं करना चाहती हैं इस कारण वैशाली जिले से दो संदिग्ध को हिरासत मे लेकर अपने साथ लेकर गई हैं।