पेड़ से टकराइ अनियंत्रित पिकअप, ड्राइवर की मौके पर हो गई मौत, एक 14 वर्षीय बच्चा समेत 60 वर्षीय बुजुर्ग हुए गम्भीर रूप से घायल।
बिरौल/दरभंगा
बिरौल थाना क्षेत्र के दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर कलना चौक के समीप समस्तीपुर के दलसिंहसराय से सब्जी लोड कर आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वान अचानक एक पेड़ से टकरा गई।जिसमें चालक की मौत मौके पर ही हो गई।
वहीं पिकअप में बैठे एक बच्चा समेत एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो के सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए बिरौल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति देख दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान समस्तीपुर के बिभुतीपुर थाना क्षेत्र के साख मोहन गांव निवासी राजीव कुमार राय के रूप में हुई है। वहीं दोनो गंभीर रूप से घायलों में एक 14 वर्ष का बच्चा की पहचान गोपाल कुमार और एक बुजुर्ग की पहचान राम कुमार यादव उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है।
अवर पुलिस निरीक्षक हरेंद्र साह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
