दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा जिला मे खाली पड़े पद पर सरकार ने भापुसे के अधिकारी राजेश कुमार को अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त किया था लेकिन महज गिनती के कुछ दिन बाद ही सरकार ने उन्हें हटाकर फिर से मिथिला क्षेत्र के आईजी विनय कुमार को प्रतिनियुक्त कर दिया हैं। बिहार के पुलिस महानिदेशक के आदेश पर यह प्रतिनियुक्ति पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय )जितेंद्र सिंह गंगवार ने कर दी हैं।

इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार अपराध अनुसंधान विभाग मे पदस्थापित थे ,इस पद का कार्यभार आई जी विनय कुमार के  प्रतिनियुक्ति अवधि तक आई जी पी कन्नन उनके स्थान पर प्रभार मे रहेंगे।

पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिहार पटना के पद पर सरकार ने लौटा दिया हैं। तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा के पद पर अब पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार की प्रतिनियुक्ति सरकार ने कर दी हैं।

पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार अविलंब मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पद पर योगदान करेंगे और अनुपालन प्रतिवेदन से बिहार पुलिस मुख्यालय को अवगत कराएंगे।
भारतीय पुलिस सेवा के विनय कुमार भी 2004बैच के ही अधिकारी हैं।

 बता दे कि यह वहीं आईजी हैं जो मोस्ट वांटेड आतंकी यासीन भटकल को रक्सौल के इलाके से यानि नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से इन्होंने पकड़ा था।बेहतर कार्यों के लिये इन्हें पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका हैं ॥वहीं आईजी राजेश कुमार इस प्रतिनियुक्ति के बाद दरभंगा से पटना के लिये निकल चुके हैं।