बाइक सवार बदमाशो ने युवक को मारी गोली, डीएमसीएच मे चल रहा हैं जख्मी का इलाज।
बाइक सवार बदमाशो ने युवक को मारी गोली, डीएमसीएच मे चल रहा हैं जख्मी का इलाज।
बाइक सवार बदमाशो ने युवक को मारी गोली, डीएमसीएच मे चल रहा हैं जख्मी का इलाज।
दरभंगा /संजय कुमार राय
एन एच 57पर बदमाशों का कहर लगातार जारी हैं।पुलिस के लगातार दबिश के कारण भी बदमाशों का हौसला बुलंद हैं ॥इसी का नतीजा हैं एन एच 57पर बदमाश लगातार बदमाश फायरिंग करते जा रहें थे इसी दौरान एक युवक को भी गोली मार दी हैं।
दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ के पास पंजाबी ढाबा के नजदीक यह घटना घटी हैं।वहां से गुजर रहें एक युवक को गोली लगी हैं जिसे अज्ञात अपराधियो ने मारी है। गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है जख्मी युवक सदर थाना क्षेत्र के ही वासुदेवपुर गांव का रहने वाला है।
घायल युवक बासुदेवपुर गांव के रामऔतार यादव का पुत्र रमेश कुमार हैं और वह ट्रैक्टर चालक है। घायल युवक रमेश ने बताया कि वह बाइक से अपने घर से दरभंगा की और जा रहा था, इस दौरान बसैला के पास कु फायरिंग कर बदमाश जा रहे थे।फायरिंग के दौरान ही एक युवक ने मेरे ऊपर फायरिंग किया जो गोली हाथ मे लग गई। इस कारण जख्मी होकर बाइक से गिर गया। स्थानीय लोगो की मदद से डीएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा हैं।
सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बदमाशों के पहचान के लिये एन एच किनारे लगी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही हैं।