दीपावली संपन्न लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू
बिरौल/दरभंगा
दीपावली संपन्न होते ही लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई हैं। खासकर महिलायें छठ मैया की पूजा को लेकर काफी संवेदनशील रहती हैं।इसमें साफ-सफाई के साथ पूजा संपन्न होने तक विधि विधान पर विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। तभी तो छठव्रतियों एवं उनके परिजन पहले से ही पूजा के दौरान उपयोग होने वाले मिट्टी का चूल्हा बनाने से लेकर अन्य महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में जूट गए हैं। छठ व्रती विमल देवी,ममता देवी,आभा देवी ने बताया कि छठ पूजा में सबसे विशेषता यह है कि इसमें न विशेष धनकी आवश्यकता है न ही पुरोहित या गुरु के अभ्यर्थना की जरूरत होती है। जरूरत होती है पड़ोसियों के सहयोग की,जो इसमें अपनी सेवा देते हैं। उन्होंने बताया कि घर के पुरुषों का छठ घाटों की साफ सफाई से लेकर घाट बनाना उनका मुख्य कार्य है। इधर नगर क्षेत्र के भरत साह ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी लीची बगान में छठ पूजा को लेकर घाट का निर्माण किया जायेगा।

