भवन निर्माण के एसडीओ को गया जहानाबाद पथ पर बदमाशों ने मारी गोली ,पांच अपराधी गिरफ्तार।
भवन निर्माण के एसडीओ को गया जहानाबाद पथ पर बदमाशों ने मारी गोली ,पांच अपराधी गिरफ्तार।
भवन निर्माण के एसडीओ को गया जहानाबाद पथ पर बदमाशों ने मारी गोली ,पांच अपराधी गिरफ्तार ,
पटना /एक संवाददाता
जहानाबाद जिले मे भवन निर्माण विभाग के एसडीओ को गोली मारने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पकड़े गये बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर अग्रिम कारवाई की तैयारी कर रही हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल ,मेग्जीन ,कारतूस ,चार मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाईल भी बरामद किया हैं।
अपराधियों ने पटना गया निर्माणाधीन सड़क नोउरु गांव के पास एसडीओ को तीन गोली मारी थी ,स्थानीय लोंगों एवं पुलिस की मदद से सदर अस्पताल मे प्राथमिक उपचार कराने के बाद गंभीर हालत मे पटना स्थित पारस अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
जहानाबाद जिले के मख़दूम पुर स्थित पलेइया गांव के रहने वाले एसडीओ अरवल स्थित भवन निर्माण विभाग मे कार्यरत हैं।
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव पमपी शर्मा के पुत्र एसडीओ बताए जा रहें हैं।
जहानाबाद पुलिस की तत्परता के कारण पुलिस ने महज कुछ ही घंटों मे सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के त्वरित कारवाई से इलाके लोंगों मे चर्चा का विषय बना हुआ हैं। स्थानीय पुलिस का कहना कि पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही हैं।