नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित एक दुकान मे लगी आग ,पुलिस की तत्परता से बची कई की जान ,अग्निशमन की टीम ने पाया आग पर काबू।
नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित एक दुकान मे लगी आग ,पुलिस की तत्परता से बची कई की जान ,अग्निशमन की टीम ने पाया आग पर काबू।
दरभंगा /
एक तरफ दिवाली की खुशी ,वहीं दूसरी तरफ आग की लपटें ,मानो पूरा बाजार के लोग डर से सहम गये हो ,दूर दूर तक सिर्फ एक आवाज ,बस आग बुताओ ,वरना कई घर जल कर राख हो जाएंगे ?बस क्या था पूरे मुहल्ले के लोग बाल्टी ,लौटा आदि जिसको जो मिला लेकर दौड़ पड़े ,आग को बुताने का प्रयास कर रहें थे।
इतने मे स्थानीय लोग नगर थाना ,विश्वविद्यालय थाना समेत अग्निशामक को फोन किया। बिना समय बिताए विवि थाना नगर थाना एवं अग्निशमन की टीम भी वहां पहुंच गई। इतने कम समय मे थाना समेत अग्निशमन की टीम पहुंची कि लोंगों को विश्वास नहीं हो रहा था। अग्निशमन की टीम ने कुछ देर मे ही आग पर काबू पाया और लोंग आश्वस्त हो गये कि अब उनके घर बच गये।
जी हाँ यह घटना दस बजे रात की हैं जहां एक मनिहारी के दुकान मे आग धड़कनें लगी। यह आग पटाखे से लगी या फिर शॉर्टसर्किट से यह तो बाद मे पता चलेगा लेकिन इस दौरान लोंगों की सांसें थम गई।
वजह था कि इलाका नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित बड़ा बाजार का था। यहां के व्यवसायियों का एक दूसरे से सटा घर हैं।
व्यवसायी खुद ऊपर रहते हैं और दुकान नीचे। घनी आबादी के बीच संकीर्ण रास्ता हैं ,मानो मुंबई का भीमंडी बाजार हो। सटा सटा दुकान हैं। ऐसे मे यह आग मौत को दावत दे रहा था लेकिन अग्निशमन की टीम पहुंची और अपने नियंत्रण मे आग को ले लिया।
पटना जिले से बड़ी खबर आ रही हैं ,पड़ोसियों द्वारा की गई गोली बारी मे एक ही परिवार के दो जख्मी ,एक की हुई मौत।स्थानीय लोंगों ने आधा दर्जन गाड़ियों को भी फूंका।
भवन निर्माण के एसडीओ को गया जहानाबाद पथ पर बदमाशों ने मारी गोली ,पांच अपराधी गिरफ्तार।