पटना जिले से बड़ी खबर आ रही हैं ,पड़ोसियों द्वारा की गई गोली बारी मे एक ही परिवार के दो जख्मी ,एक की हुई मौत।स्थानीय लोंगों ने आधा दर्जन गाड़ियों को भी फूंका।
पटना जिले से बड़ी खबर आ रही हैं ,पड़ोसियों द्वारा की गई गोली बारी मे एक ही परिवार के दो जख्मी ,एक की हुई मौत।स्थानीय लोंगों ने आधा दर्जन गाड़ियों को भी फूंका।
पटना,अपराध संवाददाता
एक तरफ पूरा देश दिवाली जैसे महापर्व को मनाने की तैयारी कर रहा हैं वहीं दूसरी तरफ पटना मे पटाखे की जगह बदमाशों ने कई राउंड गोलियां दागी हैं।जी हाँ
पटना जिले से बड़ी खबर आ रही हैं। एक ही परिवार के तीन लोंगों को गोली लगी हैं इसमें एक की मौत बताई जा रही हैं वहीं दो लोंगों को एम्स मे भर्ती कराया गया हैं। स्थानीय लोंगों ने गुस्से मे आकर आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को भी फूंक दिया हैं।
सूत्रों का कहना हैं कि यह घटना रुपसपुर थाने के घनौत गांव का हैं। जहां दो पड़ोसियों मे किसी बात को लेकर झड़प हुई ,इतने मे एक पक्ष के लोंगों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी इस कारण दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के तीन लोंगों को गोली लगी। बताया जा रहा हैं कि इस गोलीबारी मे एक की मौत हो गई हैं ,वहीं दो जख्मी हैं। जख्मी को एम्स मे भर्ती कराया गया हैं।
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही हैं। खबर लिखे जानें तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। इस घटना से स्थानीय लोंगों का गुस्सा फुट पड़ा हैं। बताया जा रहा हैं कि आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को लोंगों ने फूंक दिया हैं।