बिरौल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजन हत्या का लगा रहे आरोप,पुलिस तहकीकात में जुटी।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल थाना क्षेत्र के अरगा उसरी पंचायत में 22 वर्षीय युवक का शव गांव के एक गाछी में फंदे से लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इधर मृतक युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान उसी गांव के सुमन मुखिया पिता पुनीत मुखिया उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि आज सुबह एक गाछी में पेड़ से लटकता हुआ लाश मिला है। जिसको वैज्ञानिक तरीके से उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। परिजनों की ओर से दिये जाने वाले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।