बिरौल में धुमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती,मंदिरों में अष्टयाम व रामायण पाठ का किया गया आयोजन। भोग लगाया प्रसाद का हुआ वितरण।

बिरौल/दरभंगा
प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में रामायण पाठ संपन्न होने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बिरौल हॉस्पिटल चौक स्थित हनुमंत मंदिर परिसर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया गया।
इसको लेकर मंदिर परिसर में अष्टयाम एवं रामायण पाठ संपन्न के बाद केक काटा गया। इसके बाद हनुमानजी को भोग लगाने के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित गणमान्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस हनुमंत मंदिर का एक खास मान्यता है। यहां जो भक्त सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं ,उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक राम उर्फ पप्पू सिंह,संजीव झा,रंजीत सिंह, प्रवीण कुमार नटवर, लक्ष्मण सिंह, मुखिया संजय पासवान, कैलाश चौपाल, पिंकू सिंह, डॉ.राजेश कुमार,सज्जन ठाकुर,दिपक सिंह सही दर्जनों भक्तजन उपस्थित होकर हनुमानजी जी का जयकार लगाया।
बिरौल में काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण पर,पूजा समिति ने भक्तों के लिए किये हैं खास इंतजाम, प्रशासन ने 14 पूजा स्थलों पर किया है पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति।
नहीं रहें हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र “आग का दरिया “के संस्थापक आचार्य शौकत खलील , पत्रकारिता जगत मे जानने वालों और स्थानीय लोंगों मे शोक की लहर।