विधि संवाददाता/

नहीं रहे हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र “आग का दरिया” का संस्थापक सम्पादक आचार्य शौकत खलील।पत्रकारिता के एक युग का अवसान हो गया।इनका निधन गत रात्रि 3 बजे पुर्वाहन में अपने एकमीरोड स्थित आवास पर हो गई।

स्व. खलील लहेरियासराय एकमी स्थित मिथिला माइनॉरिटी डेन्टल कॉलेज के संस्थापक थे।इनके पार्थिव शरीर को शनिवार को बहेड़ा के काजियाना स्थित कब्रगाह में सुपुर्द ए खाक की गई।इनके आकस्मिक निधन की सूचना से पत्रकारों एवं इनके जानने वाले लोगों में शोक की लहर छा गई।इससे मर्माहत अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी,विरेन्द्र कुमार सिंह,अरुण कुमार मिश्रा,विष्णुकांत चौधरी,अनिल कुमार मिश्रा,संतोष कुमार सिन्हा,सुधीर कुमार चौधरी, मायाशंकर चौधरी समेत दर्जनों वकीलों ने शोक संवेदना जताई है।