बिरौल में काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण पर,पूजा समिति ने भक्तों के लिए किये हैं खास इंतजाम, प्रशासन ने 14 पूजा स्थलों पर किया है पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति।

बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में काली पूजा की तैयारियां अंतिम चरण पर है। इस अवसर पर पूजा स्थलों पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए पूजा समिति की ओर से खास इंतजाम किया गया है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल क्षेत्र के बिरौल के खेसरहा गाछी,सुपौल खोड़ागाछी शमशान घाट,बलिया,डुमरी,पघारी,उछटी, हाटी,जग्रनाथपुर,
सतीघाट, भदौन,हांसोपुर,भुसकौल,बाथ,अधारपुर सहित दर्जनों स्थानों पर वर्षों से काली पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भक्ति भावना पर आधारित भजन कीर्तन कार्यक्रम मंदिरों में आयोजित की जाती है। इधर प्रशासन की ओर से 14 पूजा स्थलों को चिन्हित कर उन जगहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इधर बलिया गांव के काली मंदिर में स्थापित संगमरमर के प्रतीमा सहित मंदिर परिसर को रंगीन लाइट से भव्य आकर्षक रूप से सजाया गया है। बिरौल के पंडित कौशल झा ने बताया कि दीपावली के मध्यम रात्री में मां काली का पूजा अर्चना शुरू किया जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद भक्तजन मां काली के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में जुटने लगते हैं।