नगर निगम के कर्मियों की करतूत से परेशान हैं मुहल्लेवासी,

कचरे के ढ़ेर के कारण सड़क जाम ,बदबू से लोग परेशान। 

दरभंगा

लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेता चौक से 22नंबर रेलवे गुमटी की और जानें वाली सड़को  पर कचरों का ढ़ेर जमा हैं इस कारण मुहल्ले के लोंगों मे काफी आक्रोश हैं।

मजेदार बात यह हैं कि आसपास के कचरों को लेकर नगर निगम के कर्मी इसी सड़क पर यत्र तत्र फेंक दिया हैं इस कारण दुर्गंध तो आती हैं ,सड़क भी जाम हो जाता हैं इस कारण लोंगों को एक जगह से दूसरे जगह जानें मे कठिनाई हो रही हैं।
मुहल्लेवासियों का कहना हैं कि धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों मे भी नगर निगम संवेदनशील नहीं हैं।

वहीं कई लोगों के भीतर नगर निगम कर्मी पर इतना आक्रोश देखा जा रहा हैं कि स्थानीय लोग नगर निगम कर्मी के साथ कहीं मारपीट ना कर दे। इस कचरे के कारण दुर्गंध भी बहूत ज्यादा फैल रहा हैं इस कारण भी लोग आक्रोशित हैं।

राहगीर तो मुंह ढककर वहां से निकल रहें हैं। कई राहगीर भी नगर निगम के करतूतों को लेकर अनाप शनाप बोलते नजर आ रहें थे।