लक्ष्मीसागर मुहल्ले मे डकैती के दौरान हुई हत्या मामले का पुलिस ने किया सफल उदभेदन ,एक नाबालिग समेत सोनार गिरफ्तार ,लूट के सामान भी बरामद।

दरभंगा /संजय कुमार राय

सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर बैंकर्स कॉलोनी में हुई डकैती के दौरान गृह स्वामी की हुई हत्या के मामले का सफल उद्भेदन पुलिस ने कर दिया हैं।

इस मामले मे पुलिस ने विधि विरुद्ध काम करने वाले एक नावालिग युवक सहित एक स्वर्ण व्यवसाई को गिरफ्तार किया हैं।

इस घटना मे शामिल अपराधकर्मी नेपाल देश के हैं जिनकी संख्या तीन बताई जा रही हैं इसके अलावे तीन अन्य बदमाश भी हैं जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

इस बाबत नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी हैं कि डकैती कांड में लूटे गये सोने को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। सुनार द्वारा चोरी के सोने को गलाकर दूसरे जेवर बनाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन पुलिस ने गलाया हुआ सोना 18 ग्राम, एक जोड़ा चांदी का पायल एवं एक मोबाइल बरामद के साथ सुनार को गिरफ्तार कर लिया हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट कांड में स्थानीय लाइनर की भूमिका स्थानीय युवक ने निभाई गई है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

सिटी एसपी श्री झा ने बताया कि पकड़े गए नाबालिक युवक सदर थाना क्षेत्र के छपकी परड़ी का ही रहने वाला है। पुलिस के पकड़ मे आयें नाबालिक युवक का घर घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर है जो घटना से पूर्व तीन-चार दिनों तक घर का रेकी किया था।

उन्होंने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व ही सभी बदमाश इस घटना को अंजाम देने के फिराक में था लेकिन मुहल्ले के लोगों के विरोध के बाद सभी फरार हो गए थे। पकड़े गए स्वर्ण व्यवसाई विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुना भट्टी के रहने वाले जयकिशन प्रसाद के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी लगातार जारी है। सिटी एसपी ने बताया कि नाबालिक युवक ने पूछताछ में बताया  कि सभी लुटेरे 18-20-22 वर्ष उम्र के हैं।

उन्होंने कहा कि नेपाल के लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए एंबेसी से संपर्क साधा गया हैं उसे भी गिरफ्तार करने मे पुलिस लगी हुई हैं।उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस सहित टेक्निकल सेल की टीम नेपाल के बॉर्डर पर लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है। बता दें कि दो नवंबर की देर रात बैंकर्स कॉलोनी रहने वाले पीएनबी के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा के घर लूटपाट के दौरान उनके पिता 65 वर्षीय डीआरडीए के प्रधान लिपिक के पद से सेवानिवृत जतिष चंद्र मिश्रा को पीट पीट कर उनकी हत्या बदमाशो ने कर दी । उनकी मां को भी पूरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। हाथ पैर बांधकर पीटकर घायल भी कर दिया और जाते वक्त बाहर से दरवाजा बंद कर सभी बदमाश फरार हो गया ।

लूटपाट के उद्वेदन के लिए सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, पुअनि सुभाष चंद्र मंडल पुअनि धर्मानंद कुमार, प्रशिक्षु पुअनि गुंजन कुमार तकनीकी शाखा के प्रभारी अमित कुमार तकनीकी शाखा के पुलिस निरीक्षक शमशाद खां सिपाही रामबाबू राय राजीव कुमार राहुल कुमार को शामिल किया गया था।