उप डाकघर बिरौल ने मनाया महा-लॉगिन डे,डाक कर्मियों ने रैली निकाल कर लोगों को बचत खाते से होने वाले लाभ की दी जानकारी।

बिरौल/दरभंगा
भारतीय डाक विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को उप डाक घर बिरौल ने महा-लॉगिन डे के रूप में मनाया। उप डाकघर के डाकपाल केशव मिश्रा के नेतृत्व में एक रैली निकाला गया। इस दौरान डाक घर में बचत बैंक खाता खोलने के लिए लोगों से आग्रह किया गया,साथ ही बचत खाता में मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।बिरौल उप डाकघर से निकाला गया रैली विभिन्न सड़क मार्ग से होकर गुजरते हुए सुपौल बाजार नगर पंचायत क्षेत्र के शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पहुंचा। जहां से पुनः रैली अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गई। इस महा-लॉगिन डे कार्यक्रम में शामिल एमटीएस पवन कुमार एवं दिनेश सिंह, पोस्ट मैन बबलू भारती, कैलाश प्रसाद एवं डाकघर के बचत अभिकर्ताओं ने भारत सरकार के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावे बेटियों का पुरा करें अरमान, देश पर होगा बड़ा एहसान जैसे संदेश लोगों के बीच दिया गया।