विक्की अपहरण मामले के नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,परिजनों ने आईजी को आवेदन देकर कहा कि विक्की की बरामदगी अब तक नहीं ?
विक्की अपहरण मामले के नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,परिजनों ने आईजी को आवेदन देकर कहा कि विक्की की बरामदगी अब तक नहीं ?
विक्की अपहरण मामले के नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,परिजनों ने आईजी को आवेदन देकर कहा कि विक्की की बरामदगी अब तक नहीं ?
दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मुहल्ले के रहने वाले विक्की कुमार के अपहरण के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।
कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस मामले मे कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। चर्चा हैं कि पुलिस ने नाकाबंदी कर नाका नंबर 6 के पास से गिरफ्तार किया है।
दरअसल 11 अक्टूबर 2023 से बेलवागंज अंधेरियाबाग मोहल्ला के रहने वाले प्रदीप साह के पुत्र विक्की कुमार लापता है और अब तक उसकी बरामदगी नहीं हुई हैं ,इस कारण परिजनों मे असंतोष हैं। विक्की की बरामदगी के लिए माता-पिता सहित कई लोग थाना से लेकर बड़े पदाधिकारी तक गुहार लगा चुके हैं ।
पुलिस पर दबाव बनाने के लिये दो बार सड़क जाम भी किये जा चुके हैं। बुधवार को मिथिला क्षेत्र के आईजी राजेश कुमार से विक्की के परिजनो ने पुत्र के लापता होने और उसकी बरामदगी नहीं होने की जानकारी दी ।आईजी राजेश कुमार ने इसे गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिया हैं कि मामले का उदभेदन अति शीघ्र करने के साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। इस मामले मे परिजनों ने विक्की के लापता होने से संबंधित जानकारी पुलिस को तीन दिनों बीत जानें के बाद दिया था जिसे लेकर थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हालांकि लापता होने के कुछ दिन बाद ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी कि अपराधियों ने विक्की की हत्या कर शव को टुकड़े-टुकड़े कर सुपौल जिला के कोसी नदी में फेंक दिया है।हालांकि यह बात भी एसडीपीओ ने तब कहा था जब सुपौल जिले के पकड़ाये युवक ने पुलिस को यह जानकारी दी।
परिवार के लोगों का कहना हैं कि अगर हत्या होती तो विक्की का लाश बरामद होता।
विक्की की मां माला देवी ने थाना को दिये आवेदन में विकास पांडेय समेत अन्य चार लोंगों को आरोपी बनाया हैं इसमें संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ की गिरफ्तारी पहले हो चुकी हैं। वहीं दूसरा स्कार्पियो का चालक हैं और तीसरा सुपौल जिले का एक युवक हैं ,जो पुलिस के अनुसंधान मे छनकर बातें आई हैं।
प्राथमिकी मे परिजनों ने विकास पांडे समेत एक पेंथर सिपाही नूर के अलावे दो अन्य का भी जिक्र किया हैं। हालांकि पेंथर मोबाईल नूर को नगर पुलिस अधीक्षक ने लाइन क्लोज कर दिया था।
सूत्रो की माने तो पुलिस विकास पांडेय से पूछताछ कर रही है ,वहीं मोबाइल डिटेल्स के आधार पर बेलवागंज के रहने वाले एक मोटरसाइकिल मैकेनिक से भी पुलिस पूछताछ कर रही हैं ।
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई गई एसआईटी की टीम बेहतर काम कर रही हैं ,अनुसंधान की दिशा भी सही दिशा मे आगे बढ़ रही हैं। एसएसपी भी इस मामले के अनुसंधान पर नजर गड़ाये हुये हैं।
वहीं लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति इस पूरे मामले मे काफी तेजी से अनुसंधान को आगे बढ़ा रहें हैं इसी कारण पूर्व मे न्यायिक हिरासत मे भेजे गये आरोपियों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की हैं।इधर बिकास पाण्डेय को भी गिरफ्तार करने की सूचना मिल रही हैं। अब ऐसा लग रहा हैं कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठा देगी।
वैसे लहेरियासराय थानाध्यक्ष तजुर्बे के धनी हैं ,लंबे काल से बेहतर पुलिसिंग कर रहें हैं।विक्की के अपहरण के मामले मे उन्होंने बिंदु बार अनुसंधान किया हैं।थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने हर एक सूक्ष्म बिंदुओं पर अनुसंधान किया हैं और एक कड़ी को दूसरे कड़ी से जोड़ने का भी प्रयास किया हैं ताकि मामले की गहराई मे जाकर पूरे मामले से पर्दा उठ सके ।थानाध्यक्ष का मानना हैं कि किसी भी मामले के उदभेदन मे अगर आरोपियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य नहीं हो फिर न्यायालय से भी जमानत मिल जाती हैं और ऐसे मे ऐसा भी होने की प्रबल संभावना बन जाती हैं कि कोई निर्दोष गंभीर मामलो का शिकार ना बन जाय ?