प्रशांत किशोर आयेंगे बिरौल, उनके आगमन की तैयारी को लेकर हुई बैठक, जन सुराज के प्रदेश संगठन प्रभारी ने बैठक में दी महत्त्वपूर्ण जानकारी।

बिरौल/दरभंगा
जन सुराज प्रखंड समिति की बैठक शुक्रवार को बिरौल सेंट्रल स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय प्रशांत किशोर के बिरौल में जन सुराज पद यात्रा को लेकर समुचित तैयारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रखंड कार्यवाहक समिति एवं पंचायत समिति का गठन कर आपस में समन्वय एवं जन जन तक प्रशांत किशोर की सोच को जन जन पर पहुंचाने आदि विषय पर चर्चा की गई। बिहार के संगठन प्रभारी अनुराग सिंह ने कहा कि इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रशांत किशोर का प्रवेश मधुबनी से दरभंगा जिला में हो जायेगा। जो प्रति दिन लगभग चार से पांच पंचायतों का यात्रा करने के क्रम में आम लोगों से मिल कर उनकी बातों को सुनेंगे। संगठन प्रभारी ने बताया कि इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में समिति का गठन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जन सुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि इसमें वैसे लोग संगठन में जुड़े हैं जो सही लोग हों,सही सोच वाले हों तथा सही प्रयास करने की क्षमता रखते हों। वहीं बैठक में उपस्थित राजीव चौधरी, संजीव कुमार उर्फ पप्पू राय सहित कई लोगों ने अपने विचारों को सांझा करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर आने वाले समय में बिहार को एक नई दिशा देने वाली है। वक्ताओं ने जन सुराज यात्रा में अपनी भागीदारी व सहयोग करने की बात कही। मौके पर विकास किराड (हरियाणा से), प्रोमती इंगले (महाराष्ट्र से) के अलावे गुलाम नबी नद्दाफ,राजीव चौधरी,प्रभात सहनी,गणेश पौद्दार,दुर्गा नन्द झा,मो.शमीम,बैजू मंडल, पवन मिश्र,मनोज झा, राजकुमार कुवंर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।