मे पुलिस हुं ,आपके सेवा मे सदैव तत्पर हुं ,यह बातें अक्सर जिले से जोड़कर थाने या सड़क पर बोर्ड दिखाई पड़ते हैं।लेकिन वास्तव मे यह बातें चरितार्थ भी पुलिस करती हैं।
आपको यकीन हो या नहीं हो लेकिन मुझे यकीन जरूर हैं।
अब दरभंगा जिला मे ही देखिये ,सड़क पर थोड़ी जाम क्या लगी ,यह सुनते ही इंस्पेक्टर साहब दौड़ पड़े ?
दौड़ उन्होंने उस वक्त लगाई जब वह स्नान कर रहें थे। उनके कानों तक सूचना पहुंची कि सड़क जाम हो गया हैं वह भी थाना के सामने। फिर क्या था साहब गमछा बांध दौर पड़े।
यही नहीं उन्होंने खुले बदन कई लोंगों से कहने लगे कि गाड़ी को इस तरह मत लगाइये ,आगे पीछे कीजिये और मोटरसाइकिल आगे बढाइये।
आखिरकार उन्होंने खड़े होकर उस जाम को हटाया।
इस दौरान कई मोटरसाइकिल चालक उन्हें खड़ा होकर देखने लगे ,जो लोग उन्हें पहचानते थे ,और जो लोग उन्हें नहीं पहचानते थे। सभी लोंगों का टकटकी इनके ऊपर ही था।
इस दौरान इनकी फोटो किसी ने ली ,और यह फोटो तुरंत वाइरल हो गया।
कुशेश्वरस्थान के पूर्वी नगर पंचायत मे कार्यपालक पदाधिकारी के नहीं आने से कार्यालय के अन्य कर्मी भी नहीं आते डयूटी बजाने ,जनप्रतिनिधियों मे आक्रोश ,महीनों से कार्यालय मे लटका हैं ताला।
दरभंगा पुलिस आपके सेवा मे तत्पर हैं ?यह किसी बोर्ड मे लिखी बातें नहीं ,हकीकत हैं ,विश्वास नहीं हो तो पढ़िये खबर और देखिये भी ?