दरभंगा ,संजय कुमार राय
मे पुलिस हुं ,आपके सेवा मे हमेशा तत्पर हुं ,यह बातें अक्सर जिले के थाने या सड़को पर लिखी दिखाई पड़ते हैं ,ज्यादातर सड़कों पर बेरिकेटिंग वाले बोर्ड मे बड़े बड़े अक्षरों मे लिखी दिखाई देती हैं। वास्तव मे यह बातें चरितार्थ भी पुलिस करती हैं।
आपको यकीन हो या नहीं हो लेकिन मुझे यकीन जरूर हैं।
अब दरभंगा जिला मे ही देखिये ,सड़क पर थोड़ी जाम क्या लगी ,यह सुनते ही इंस्पेक्टर साहब दौड़ पड़े ?
उन्होंने दौड़ उस वक्त लगाई जब वह स्नान कर रहें थे। उनके कानों तक सूचना पहुंची कि सड़क जाम हो गया हैं वह भी थाना के सामने। फिर क्या था साहब गमछा बांध दौर पड़े।
यही नहीं उन्होंने खुले बदन ही कई लोंगों से कहने लगे कि गाड़ी को इस तरह मत लगाइये ,आगे पीछे कीजिये और मोटरसाइकिल आगे बढाइये। आखिरकार उन्होंने खड़े होकर उस जाम को हटाया।
इस दौरान कई मोटरसाइकिल चालक उन्हें खड़ा होकर देखने लगे ,जो लोग उन्हें पहचानते थे ,और जो लोग उन्हें नहीं पहचानते थे। सभी लोंगों का टकटकी इनके ऊपर ही था।
इस दौरान इनकी फोटो किसी ने खींच ली ,और यह फोटो तुरंत वाइरल हो गया।
यह फोटों किसी और का नहीं ,विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष का हैं।विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष हमेशा आपके लिये तत्पर हैं।

