कुशेश्वरस्थान के पूर्वी नगर पंचायत मे कार्यपालक पदाधिकारी के नहीं आने से कार्यालय के अन्य कर्मी भी नहीं आते डयूटी बजाने ,जनप्रतिनिधियों मे आक्रोश ,महीनों से कार्यालय मे लटका हैं ताला।

बिरौल /दरभंगा

कुशेश्वरस्थान स्थित पूर्वी नगर पंचायत मे कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय नहीं आने के कारण पूरे इलाके का बिकास कार्य ठप हैं। इस कारण चुने गये जनप्रतिनिधियों मे काफी आक्रोश हैं।

प्रतिनिधियों के शपथग्रहण के 11 महीने बाद भी नगर पंचायत में विकास का कोई काम नहीं हुआ हैं इस कारण स्थानीय लोग इन्हें ताना भी दे रहें हैं और भद्दी भद्दी बातें भी इन्हें सुनना पड़ता हैं।

इतना ही नहीं कार्यपालक पदाधिकारी के नहीं आने से नगर पंचायत में नियुक्त कर्मी भी नहीं आते हैं इस कारण प्रत्येक कार्य दिवस मे यहां ताला लटका रहता है। कार्यालय में ताला लटके रहने से मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों को बैठने तक जगह नहीं मिलती हैं ,जिससे सभी जनप्रतिनिधियों को जहां- तहां भटकना पड़ता है।

मालूम हो कि 13 वार्ड पार्षदों वाले कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत मे यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई हैं।18 दिसंबर 2022 को चुनाव और 22 दिसंबर 2022 को हुए मतगणना में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने 13 जनवरी 2023 को शपथ लेकर विधिवत कार्यभार संभाला था ।

शपथ ग्रहण के 11 महीने बीतने के बाद अब तक नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में विकास का कोई काम नहीं हुआ है।

सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में विकास कराने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जरूण पासवान, उपमुख्य पार्षद सुजीत पासवान सहित सभी वार्ड पार्षद बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में ताला लटका देख कर आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी ने कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला पर लगातार कार्यालय नहीं आने का आरोप लगाया है। इन सबो ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न पदों पर नियुक्त आठ कर्मी भी कार्यालय मे झांकने तक नहीं आते । मुख्य पार्षद श्री पासवान एवं वार्ड पार्षद गौतम सिंह ने बताया कि विभिन्न पदों पर नियुक्त कर्मियों की बहाली कैसे हुई और कौन-कौन किस पद पर कार्यरत हैं।इसका भी कोई जानकारी किसी जनप्रतिनिधि को नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में विकास का कोई काम नहीं होने से जनप्रतिनिधियों को वार्ड के लोगों का कोपभाजन होना पड़ रहा है। इन्होंने कहा कि सरकार कुशेश्वरस्थान को नगर पंचायत का दर्जा तो दिया लेकिन लोगों को मिलने वाली सुविधा से वंचित कर दिया । मौके पर गौतम सिंह, सुजीत कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, तारणी पासवान,उम्मर खैयाम, रौशन कुमार, अर्जुन राम सहित अनेक वार्ड पार्षद उपस्थित थे।