मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ दुष्कर्म ,प्राथमिकी दर्ज।

बिरौल /दरभंगा

थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर नबालिग के पिता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता के पिता ने आवेदन में कहा है कि 4 नबंवर को मेरी 15 वर्षीय पुत्री शाम के 7बजे शौच करने बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही 30 वर्षीय अमरजीत सदा ने मुंह में कपड़ा बांध कर निर्वस्त्र कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने जान मारने का भी प्रयास किया तो वह किसी तरह भाग कर घर आकर आई और मुझे सब कुछ बताई। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को देते हुए पंचायत के मुखिया और सरपंच के पास इसकी शिकायत की।ग्रामीण स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर थाना में आवेदन दिया हुं। अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।