मिथिला क्षेत्र के आईजी पद पर 2003बैच के अधिकारी राजेश कुमार की हुई प्रतिनियुक्ति ,कई दिनों से यह पद था खाली।
मिथिला क्षेत्र के आईजी पद पर 2003बैच के अधिकारी राजेश कुमार की हुई प्रतिनियुक्ति ,कई दिनों से यह पद था खाली।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा मे खाली पड़े आईजी के पद पर सरकार ने तात्काल राजेश कुमार को अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त किया हैं। मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक का पद ललन मोहन प्रसाद के सेवानिवृत के बाद से रिक्त था।
सरकार के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय )ने पत्र जारी करते हुये इस अधिसूचना के बाबत संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारी को सूचना दे दी हैं।
पत्र मे कहा गया हैं कि आसन्न विधान मंडल सत्र एवं आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिहार पटना को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा के पद पर प्रतिनियुक्त किया जाता हैं।
पत्र मे कहा गया हैं कि पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार अविलंब मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पद पर योगदान करना सुनिश्चित करेंगे और अनुपालन प्रतिवेदन से बिहार पुलिस मुख्यालय को अवगत कराएंगे।
भारतीय पुलिस सेवा के राजेश कुमार 2003बैच के अधिकारी हैं,थोड़ा शख्त भी हैं और कविता लिखने मे महारत हासिल हैं।